Breaking News
Create your Account
UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
UP News : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आठ महीने की गर्भवती युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फंदे से लटकती मिली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला कैंपियरगंज क्षेत्र के चौमुखा नगर पंचायत के अटल नगर मंतापुर वार्ड का है। रविवार तड़के जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है, जिसकी लाश उसके बॉयफ्रेंड सूरज के घर के एक कमरे में बांस के सहारे दुपट्टे से लटकती मिली।
बताया जा रहा है कि रोशनी और सूरज के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें युवक ने शादी का वादा किया था और युवती को अपने घर ले आया था।
हालांकि, मृतका के परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवक और उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। परिजनों का आरोप है कि रोशनी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रेमी और उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
- 2. Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी
- 3. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- 4. Oscars Rules Changed : ऑस्कर्स के 99 साल के इतिहास में पहली बार बदले 3 अहम नियम, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

