Kota News: कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
Kota News: कोटा: राजस्थान के कोटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. शहर के विज्ञान नगर के झालावाड़ रोड पर स्थित सिटी मॉल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग मॉल के दुसरी मंजिल पर लगी थी. गनीमत से उस समय अधिकांश दुकानें बंद थीं।
12 दमकल टीमें
घटना की जानकारी लगभग सुबह 10:30 मिली, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। शहर के अलग अलग इलाके से दमकल की गाड़ियां मौके पर आई थी. लगभग 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग पर गाबू पाने में लगे रहे।
बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी आग
जानकारी के मुताबिक, आग दूसरी मंजिल में बर्गर किंग के पास लगी, जिसके बाद तेजी से धुआं और लपटें फ़ैल गई। लगभग डेढ़ घंटे के आग पर काबू पाया गया। हालांकि धुंआ अभी भी दूसरे फ्लोर पर मौजूद है।
मॉल खाली कराया गया
पुलिस और प्रशासन की टीम ने आग लगने के तुरंत बाद मॉल को खाली करवाया। आसपास के क्षेत्र में करीब 1 से 2 किलोमीटर तक धुआं फैल गया, पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। फिलहाल मॉल में जाना मना है।
कैसे लगी आग
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आग लगने की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ़ हो सकेगी। फिलहाल सिटी मॉल को बंद रखा गया है।

