Breaking News
:

Russia Sends Fourth S-400 System to India: रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा S-400 सिस्टम भेजा; मोदी सरकार ने दी 5 और की मंजूरी

Russia Sends Fourth S-400 System to India

Russia Sends Fourth S-400 System to India: मास्को/नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और चीन की हवा निकालने वाले बहुप्रतीक्षित चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस ने भारत के लिए रवाना कर दिया गया है।

Russia Sends Fourth S-400 System to India: मास्को/नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और चीन की हवा निकालने वाले बहुप्रतीक्षित चौथा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस ने भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके मई के मध्य तक भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। वहीं,पांचवें S-400 सिस्टम के इस साल नवंबर में भारत आने की संभावना है।


Russia Sends Fourth S-400 System to India: चौथे S-400 सिस्टम की राजस्थान में तैनाती


विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना (IAF) के अधिकारियों ने 18 अप्रैल को ही भारत आने वाले इस चौथे सिस्टम का प्री-डिस्पैच निरीक्षण पूरा कर लिया था, जिसके बाद पिछले सप्ताह इसे रूस से भारत के लिए शिप कर दिया गया। पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल रक्षा ग्रिड को और अभेद्य बनाने के लिए इस नए सिस्टम को राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की उम्मीद है।


बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने पंजाब और गुजरात में तैनात भारत के दो S-400 सिस्टम्स को निशाना बनाने की हताश कोशिश भी की थी, जो पूरी तरह से विफल रही।


Russia Sends Fourth S-400 System to India: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान पर दिखा S-400 का खौफ


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान रूसी S-400 प्रणाली ने अपनी मारक क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 लंबी दूरी की S-400 मिसाइलें दागीं। इन मिसाइलों ने दुश्मन देश के लड़ाकू विमानों, एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम (AWACS) और परिवहन विमानों को सटीक निशाना बनाकर मार गिराया।


S-400 की लंबी दूरी के रडार और मारक क्षमता का खौफ इतना ज्यादा था कि पाकिस्तान को यह समझ आ गया था कि सिंधु नदी के पूर्व में उसका कोई भी हवाई प्लेटफॉर्म सुरक्षित नहीं है। मजबूर होकर पाकिस्तान को अपने सभी सक्रिय लड़ाकू विमानों और हवाई प्लेटफॉर्म्स को भारतीय मिसाइलों की जद से बचाने के लिए क्वेटा और पेशावर एयरबेस पर शिफ्ट करना पड़ा था।


Russia Sends Fourth S-400 System to India: S-400 एयर डिफेंस सिस्टम


* चौथा S-400 सिस्टम भारत कब तक पहुंचेगा?

जवाब: रिपोर्ट के अनुसार चौथा S-400 सिस्टम मई के मध्य तक भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।

* पांचवां S-400 सिस्टम कब आने की संभावना है?

जवाब: पांचवां सिस्टम इसी साल नवंबर तक भारत को मिल सकता है।

* चौथे S-400 सिस्टम को भारत में कहां तैनात किया जाएगा?

जवाब: इसे पाकिस्तान के खिलाफ रक्षा मजबूत करने के लिए राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की संभावना है।

* क्या इस सिस्टम का निरीक्षण पहले ही हो चुका है?

जवाब: हां, भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने 18 अप्रैल को इसका प्री-डिस्पैच निरीक्षण पूरा कर लिया था।

* ऑपरेशन सिंदूर में S-400 की क्या भूमिका रही?

जवाब: इस ऑपरेशन के दौरान S-400 ने लंबी दूरी की मिसाइलों से दुश्मन के विमानों और अन्य हवाई प्लेटफॉर्म्स को निशाना बनाया।

* ऑपरेशन के दौरान कितनी S-400 मिसाइलें दागी गईं?

जवाब: दावे के अनुसार 11 लंबी दूरी की मिसाइलें दागी गईं।

*क्या पाकिस्तान ने S-400 सिस्टम को निशाना बनाने की कोशिश की थी?

जवाब: हां, पाकिस्तान ने पंजाब और गुजरात में तैनात सिस्टम्स को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रही।

* S-400 का पाकिस्तान पर क्या प्रभाव पड़ा?

जवाब: इसकी लंबी दूरी की मारक क्षमता के कारण पाकिस्तान को अपने लड़ाकू विमान और अन्य एयर प्लेटफॉर्म्स सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने पड़े।

* S-400 सिस्टम की खासियत क्या है?

जवाब: यह एक उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम है जो लंबी दूरी से दुश्मन के विमान, मिसाइल और अन्य हवाई खतरों को ट्रैक और नष्ट करने में सक्षम है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us