Breaking News
Create your Account
Dinesh Trivedi: दिनेश त्रिवेदी बने बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त, प्रणय वर्मा की लेंगे जगह, संबंध सुधारने पर फोकस
Dinesh Trivedi: नई दिल्ली: भारत सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे मौजूदा उच्चायुक्त प्रणय वर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें अब यूरोपीय संघ में भारत का राजदूत बनाकर ब्रसेल्स भेजा जा रहा है। इस नियुक्ति को भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Dinesh Trivedi: नई दिल्ली का यह कदम ऐसे समय आया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों को सुधारने की कोशिशें जारी हैं। दोनों देशों के संबंध हाल के वर्षों में राजनीतिक बदलावों के कारण प्रभावित हुए थे। माना जा रहा है कि एक अनुभवी राजनेता को ढाका भेजने से द्विपक्षीय संवाद को मजबूती मिलेगी।
Dinesh Trivedi: दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक अनुभव लंबा रहा है। वे यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2012 में रेल किराया बढ़ाने के फैसले पर विवाद के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। वे पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन 2021 में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। त्रिवेदी पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट से कई बार सांसद रह चुके हैं और राज्यसभा में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उनकी नियुक्ति को क्षेत्रीय कूटनीति में भारत की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 3. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

