Breaking News
Create your Account
CG News : रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत, 14 मई तक करें पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब अपने परिणाम की दोबारा जांच करवा सकते हैं।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्गणना (Rechecking), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने का मौका दिया है। जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अब अपने परिणाम की दोबारा जांच करवा सकते हैं।
मंडल के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि 29 अप्रैल 2026 को रिजल्ट जारी होने के बाद केवल 15 दिनों की समय सीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तय तारीख के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन मान्य नहीं होगा।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि तकनीकी या अन्य किसी परेशानी से बचा जा सके। यह अवसर उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपने प्राप्त अंकों में सुधार की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
- 2. CSK vs GT IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. Digital Arrest Scams: डिजिटल अरेस्ट ठगी पर केंद्र सख्त, सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल, फर्जी सिम पर 2–3 घंटे में ब्लॉकिंग का प्रस्ताव, व्हाट्सऐप समेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही तय
- 4. CG News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

