CG 5th 8th Result 2026: थोड़ी देर में जारी होगा कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम
CG 5th 8th Result 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ के कक्षा 5 वीं और 8 वीं के बच्चों का इंतजार अब थोड़ी ही देर में ख़त्म होने वाला है. राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग दोनों कक्षाओं का परिणाम थोड़ी देर में जारी करेगा। बच्चों और उनके पालकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार हैं।
स्कूल से मिलेगा रिजल्ट, आदेश जारी
इसे लेकर राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। इसके मुताबिक, सभी बच्चे और उनके माता पिता अपने विद्यालय परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। स्कूलों द्वारा भी इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए गए थे। ताकि परिणाम के समय सभी चीज़े व्यवस्थित हों। परीक्षा का आयोजन केंद्रीकृत प्रणाली के तहत किया गया था, पूरे प्रदेश में एक समान मूल्यांकन प्रक्रिया एक जैसी हो, परिणामों में पारदर्शिता बनी रहे।
पूरे छत्तीगढ़ में एक साथ घोषित होंगे नतीजे
कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा इस बार राज्य स्तर पर केंद्रीकृत प्रणाली के तहत कराया गया था, जिसके चलते परीक्षा परिणाम भी एक साथ पूरे राज्य में रिजल्ट जारी होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को परिणाम वितरण के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
10वीं-12वीं के परिणाम हो चुके है जारी
वहीं बुधवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर चुका है। यह परिणाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया था। स्कूलों में भी रिजल्ट वितरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

