Thalapathy Vijay TVK: तमिलनाडु में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, TVK ने अपने 108 विधायकों को होटल में ठहराया, थलपति विजय को समर्थन देने एआईएडीएमके में बगावत!
- Pradeep Sharma
- 06 May, 2026
Thalapathy Vijay TVK: महाबलीपुरम। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के बाद ही ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ शुरू हो गई है। सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह जाने के कारण थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने बहुमत जुटाने की कोशिशों के बीच
Thalapathy Vijay TVK: महाबलीपुरम। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम आने के बाद ही ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ शुरू हो गई है। सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से पीछे रह जाने के कारण थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने बहुमत जुटाने की कोशिशों के बीच अपने 108 नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित एक होटल में ठहराया है।
Thalapathy Vijay TVK: वहीं एक बड़े घटना क्रम में आज होने वाली एआईएडीएमके विधायक दल की बैठक टल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एआईएडीएमके 47 MLA में अधिकतर TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को ये संदेश पहुंचाया गया है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। जानकारी के अुनसार इस बगावत का नेतृत्व कर रहे CV षणमुगम के घर पर कुछ देर में एआईएडीएमके MLA पहुंच सकते हैं।
Thalapathy Vijay TVK: इस बीच मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि टीवीके, कांग्रेस और अन्य कुछ दलों के साथ गठबंधन सरकार बना सकती है। कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, वीसीके के पास दो, सीपीआई और सीपीआई (एम) के पास दो-दो सीटें हैं। बता दें कि विधानसभा में बहुमत जुटाने के लिए टीवीके को 118 विधायकों की जरूरत है।
Thalapathy Vijay TVK: रिज़ॉर्ट में कड़ी सुरक्षा
विधायकों को कड़ी सुरक्षा वाले रिज़ॉर्ट में रखा गया है जहां से वे अन्य राजनीतिक दलों के संपर्क में नहीं आ सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले किसी भी तरह की संभावित ‘खरीद-फरोख्त’ को रोकने के लिए यह सिर्फ एक एहतियाती कदम है।”
Thalapathy Vijay TVK: बता दें कि तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है। 108 सीटें जीतकर टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। मंगलवार को विजय ने अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी की जिसमें उन्हें निर्विरोध विधायक दल का नेता चुना गया। विजय राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं।

