Breaking News
:

West Bengal Election Live Updates: बंगाल में नतीजे आने के बाद नहीं मनेगा जीत का जश्न, चुनाव आयोग ने विजय रैली पर लगाई रोक

West Bengal Election Live Updates, No Victory Celebration

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों में मतगणना जारी है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग ने विजय रैली पर रोक लगा दी है।

West Bengal Election Live Updates: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आज परिणाम आने वाले है। दो चरणों में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना केंद्रों में मतगणना जारी है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयोग ने विजय रैली पर रोक लगा दी है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, जीत किसी की भी हो लेकिन बंगाल में नतीजों के आने के बाद किसी को भी विजयी रैली निकालने की इजाजत नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ़्तर के निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने वाली किसी भी रैली की इजाज़त नहीं होगी।


West Bengal Election Live Updates: पुलिस से लेनी होगी अनुमति


कोलकाता पुलिस ने कहा यदि कोई विजय जुलूस निकालना हो, तो उसे 5 मई, 2026 या उसके बाद ही निकाला जा सकता है; वह भी संबंधित पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही। ऐसे सभी अनुमति प्राप्त जुलूसों को, प्रचलित नियमों और दिशानिर्देशों का, तथा अनुमति पत्र में निर्धारित शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा।


READ MORE-असम, बंगाल, पुदुचेरी में बीजेपी सरकार,तमिलनाडु में थलापति विजय सुपर स्टार, केरल में कांग्रेस आगे, newsplus21 पर देखें सबसे सटीक और तेज नतीजे


West Bengal Election Live Updates: चुनाव आयोग ने कानून व्यवस्था बनाए रखी पश्चिम बंगाल में किसी भी अप्रिय घटना के संबंध में, अतिरिक्त CEO अरिंदम नियोगी ने जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। हम पार्टी एजेंट के अपने केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इसका जल्द-से- जल्द समाधान हो जाएगा।


West Bengal Election Live Updates: उन्होंने बताया कि, यह एक एहतियाती कदम है, जैसा कि ECI हमेशा उठाता है। हमारे पास हमेशा एक पुख्ता योजना होती है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे, और यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो हमारे अधिकारी तुरंत उसका समाधान करें।





West Bengal Election Live Updates: फिलहाल, अब तक ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आई है; आयोग के पर्यवेक्षक, हमारे जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य पुलिस और CAPF के जवान पूरी तरह से मुस्तैद और तैनात हैं। इसलिए, अब तक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है, और हमें उम्मीद है कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहेगा।


West Bengal Election Live Updates: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त


पश्चिम बंगाल 294 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने 190 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं इसी के साथ तृणमूल कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 95 सीटों पर बढ़त बनाकर रखी है। भबानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us