Breaking News
Create your Account
CG Bus Accident: ओवरटेक के प्रयास से पलटी यात्री बस, 14 यात्री घायल, कोरबा से सरायपाली जा रही थी बस
- Pradeep Sharma
- 03 May, 2026
CG Bus Accident: जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम करनौद में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कुल 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
CG Bus Accident: जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम करनौद में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कुल 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह में प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया है।
CG Bus Accident: जानकारी के अनुसार, कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। कई यात्री बस में खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लगभग 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान बिर्रा की ओर से आ रही दूसरी बस को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस करीब 50 मीटर तक तीन पहियों पर चलने के बाद सड़क किनारे पलट गई।
CG Bus Accident: हादसे के बाद यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
CG Bus Accident: पुलिस के अनुसार, घायलों में 9 महिलाएं, 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना में अन्य यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पहाड़ी के नीचे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
- 2. CG News : अभियोजन विभाग खुद कटघरे में, कर्मचारी पूछे रहे सरकार का आदेश तो हमें क्यों नहीं मिल रही है शनिवार की छुट्टी...ये है विभाग की दलील!
- 3. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 4. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

