Breaking News
Create your Account
CG Crime : जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, शराब पार्टी बनी मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 02 May, 2026
इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime : धमतरी। जिले में जंगल में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव और शिशुपाल मरकाम साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुलेश्वर ने कुल्हाड़ी से शिशुपाल मरकाम (38) के चेहरे पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद उसने नरेश यादव पर भी प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 2. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 3. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 4. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

