Breaking News
:

Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा

Online Betting

दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Online Betting : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। चर्चित सटोरिया बाबू खेमानी के नेटवर्क पर पुलिस ने एक और बड़ा वार करते हुए उसके करीबी रिश्तेदार संदीप असरानी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी महासमुंद से की गई है, जहां से दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप असरानी, जो बाबू खेमानी का कज़िन (बुआ का बेटा) है, लंबे समय से इस अवैध सट्टा नेटवर्क को तकनीकी और वित्तीय मदद पहुंचा रहा था। वह गिरोह को सिम कार्ड, बैंक खाते और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था। हैरानी की बात यह है कि बाबू खेमानी से जब्त कई सिम कार्ड भी संदीप के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं।


इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने टाटीबंध स्थित बाबू खेमानी के ठिकाने पर दबिश दी थी। वहां से मिले डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को शक है कि फर्जी दस्तावेजों और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों का लेन-देन किया जा रहा था।


फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us