Breaking News
Create your Account
CG Crime : अंधविश्वास बना जानलेवा, जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
CG Crime : जगदलपुर। जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते दो भाइयों ने गांव के ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना दरभा थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।
मृतक की पहचान पखनार गांव निवासी मंगलू मंडावी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव के ही आयतू और सुखराम मड़कामी नामक दो भाइयों को शक था कि मंगलू जादू-टोना करता है। इसी अंधविश्वास के चलते उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
घटना गुरुवार 30 अप्रैल की है, जब मंगलू अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था। तभी दोनों आरोपी शराब के नशे में वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने मंगलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 2. Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
- 3. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 4. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

