Stock Market Today, April 30: बिकवाली के दबाव में शेयर मार्केट में भारी गिरावट, IT को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान पर फिसले
- Pradeep Sharma
- 30 Apr, 2026
Stock Market Today, April 30: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 30 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुए। IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में बिकवाली के चलते Nifty 24,000 के नीचे आ गया।
Stock Market Today, April 30: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 30 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुए। IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में बिकवाली के चलते Nifty 24,000 के नीचे आ गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 582.86 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 76,913.50 पर और निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ।
Stock Market Today, April 30: Nifty में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वालों शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इटरनल,एचयूएल और एक्सिस बैंक शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा फायदा कमाने वालों में बजाज ऑटो,सन फार्मा,इंफोसिस,टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस शामिल रहे। मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई। जबकि PSU बैंक,प्राइवेट बैंक,कंज्यूमर ड्युरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स में 1-1% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट आई,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% नीचे गिर गया।
Stock Market Today, April 30: कच्चे तेल में उछाल और रुपए में गिरावट
तेल में उछाल की वजह से भी मार्केट में दबाव में दिखा। कच्चा तेल उछलकर प्रति बैरल $120 के भाव पर पहुंच गया और इसने वैश्विक मार्केट में हाहाकार मचा दिया। कच्चे तेल ने भारतीय करेंसी पर ऐसा दबाव बनाया कि एक डॉलर का भाव ₹95.26 तक फिसल गया। 30 मार्च के बाद पहली बार यह 95 के पार गया है।
Stock Market Today, April 30: कमजोर वैश्विक संकेतों का असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने वैश्विक बाजारों पर दबाव बनाया है। ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते अमेरिका से लेकर एशिया तक प्रमुख बाजारों में गिरावट देखी गई, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा।
Stock Market Today, April 30: India VIX में उछाल
इसके अलावा मार्केट की घबराहट को मापने वाले India VIX में उछाल ने मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत दिया तो निवेशक घबरा गए और ताबड़तोड़ शेयर बेचने लगे। India VIX की बात कराई यह 5% से अधिक उछलकर 18 के पार चला गया।

