Breaking News
Create your Account
Breaking News : बरगी बांध में बड़ा हादसा, आंधी-तूफान में डूबा क्रूज, 4 शव बरामद, कई लापता
Breaking News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक भयावह घटना सामने आई है, जहां बरगी बांध में तेज आंधी-तूफान के बीच यात्रियों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के वक्त क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्रशासन के मुताबिक अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कई अन्य लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान और हवाओं के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते पानी में समा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की टीम लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, वहीं प्रशासन द्वारा बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : देशभर में एक साथ उठेगी आवाज, 5000 तहसीलों में ‘गौ सम्मान आहार अभियान’ का ज्ञापन, रायपुर में 27 अप्रैल को निकलेगी यात्रा
- 2. European NATO: अमेरिका से बढ़ी यूरोप की दूरी, यूरोपियन NATO पर विचार, सुरक्षा रणनीति में बदलाव के संकेत
- 3. CG Suspend : फर्जी मान्यता और घोटाले पर गिरी गाज, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड
- 4. UP Accident : ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 3 की मौत, 3 की हालत नाजुक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

