Breaking News
:

West Bengal Exit Poll 2026 Live: पोल ऑफ पोल में बंगाल में किसकी सरकार, यहां देखें एक नजर से सभी एजेंसियों के सटीक अनुमान

West Bengal Exit Poll 2026 Live

West Bengal Exit Poll 2026 Live: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सियासी तस्वीर को बेहद दिलचस्प बना दिया है। बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, लेकिन विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में मुकाबला कड़ा और नतीजे अनिश्चित नजर आ रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वापसी का संकेत दे रहे हैं, जबकि कई सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पहली बार राज्य में सरकार बनाते दिखा रहे हैं।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल के अनुसार, टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 150 से 160 सीटों के साथ बहुमत के करीब दिखाई गई है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीपल्स पल्स के सर्वे में टीएमसी को 117 से 187 सीटें मिलने का व्यापक अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की संभावना है।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी करीबी मुकाबला नजर आ रहा है, जहां टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 146 से 161 सीटों के साथ बढ़त में दिखाई गई है। पी-मार्क के सर्वे में टीएमसी को 118 से 138 सीटें और भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: पोल डायरी के अनुमान के मुताबिक, टीएमसी को 99 से 127 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 142 से 171 सीटों के बीच रह सकती है। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 3 से 5 सीटें, वाम दलों को 2 से 3 सीटें और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: प्रजा पोल के सर्वे में भाजपा को बड़ी बढ़त देते हुए 178 से 208 सीटों का अनुमान जताया गया है, जबकि टीएमसी 85 से 110 सीटों तक सीमित रह सकती है। हालांकि ये आंकड़े केवल एग्जिट पोल पर आधारित हैं और आधिकारिक नतीजे नहीं हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: बता दें कि, राज्य में मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण में 23 अप्रैल को 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।


West Bengal Exit Poll 2026 Live: कुल मिलाकर अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन टीएमसी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब मतगणना के दिन आने वाले अंतिम नतीजों पर के ये साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us