Breaking News
:

Brett Lee ने दी आशा भोंसले को इमोशनल श्रद्धांजलि, साथ गा चुके है गाना, बोले - मैं खुशनसीब हूं कि...

आशा भोसले की मुस्कुराती हुई तस्वीर, महान भारतीय गायिका को श्रद्धांजलि

उनके निधन पर ब्रेट ली सहित कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को...

नई दिल्ली: भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनके जाने से देशभर में शोक की लहर है। अपने लंबे करियर में उन्होंने 12,000 से अधिक गीत गाए और कई भाषाओं में अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।


उनके निधन पर दुनिया भर से श्रद्धांजलियां आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए आशा भोसले के साथ बिताए खास पलों को याद किया। ब्रेट ली ने बताया कि उन्हें 2006 में उनके साथ ‘You Are The One For Me’ गाने पर काम करने का मौका मिला, जो उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक रहा।




उन्होंने कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं थीं, बल्कि बेहद विनम्र और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व की धनी भी थीं। उनकी गर्मजोशी और उदारता हर किसी को प्रभावित करती थी। ब्रेट ली ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।


गौरतलब है कि यह गाना 2007 में एक अंतरराष्ट्रीय संगीत प्रोजेक्ट के तहत रिलीज हुआ था, जिसने क्रिकेट और संगीत का अनोखा संगम दिखा। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों के साथ आशा भोसले का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us