Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Iran-US Ceasefire Talks: कल ठीक दस बजे ब्लॉक कर देंगे होर्मुज: ट्रंप, बोले- उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, क्या फिर मचेगी तबाही
Iran-US Ceasefire Talks: वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलमार्ग को ब्लॉक करने के अपने बयान को दोहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर ठीक चल रहा है। उनकी मिलिट्री पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, नेवी पानी में डूब गई है और 158 जहाज खत्म हो चुके हैं। उनके बहुत सारे माइन ड्रॉपर्स भी खत्म हो चुके हैं।
Iran-US Ceasefire Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि कल दस बजे अमेरिका होर्मुज जलमार्ग को ब्लॉक करने जा रहा है। अन्य देश भी काम कर रहे हैं ताकि ईरान अपना तेल न बेच सके। उन्होंने दावा किया कि यह बहुत असरदार होगा।
Iran-US Ceasefire Talks: हमारे पास रूस और सऊदी से ज्यादा तेल
इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि बहुत सारे जहाज होमुर्ज जाने के बजाय अमेरिका से तेल खरीदने के लिए आ रहे हैं। इतने समय में होर्मुज की समस्या को सही कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के पास रूस और सऊदी के पास मौजूद कुल तेल से ज्यादा तेल है।
Iran-US Ceasefire Talks: ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे
ईरान के साथ विफल हुई शांति वार्ता के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। ऐसा कोई रास्ता नहीं है, जिससे वे परमाणु हथियार हासिल कर सकें। उस रात उन्होंने इसी पर जोर दिया और हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता।
Iran-US Ceasefire Talks: अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि ईरान दोबारा बातचीत करता है या नहीं। उन्होंने कहा, “अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है। उनकी सेना खत्म हो चुकी है। उनकी ज्यादातर मिसाइल खत्म हो चुकी हैं।
Iran-US Ceasefire Talks: मिसाइल और ड्रोन बनाने की उनकी क्षमता भी लगभग खत्म हो चुकी है। हमने उनके साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया है। हमने उनके ज़्यादा पुल नहीं तोड़े हैं… और याद रखिए, उनका वादा था कि वे होर्मुज जलमार्ग खोल देंगे। उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने झूठ बोला।
Iran-US Ceasefire Talks: NATO से नाराज डोनाल्ड ट्रंप
इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो से नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं NATO से बहुत निराश हूं। वे हमारे लिए मौजूद नहीं थे। हम NATO के लिए खरबों डॉलर खर्च करते हैं और वे हमारे लिए मौजूद नहीं थे। अब वे सामने आना चाहते हैं, लेकिन अब कोई असली खतरा बचा ही नहीं है। लेकिन NATO हमारे लिए मौजूद नहीं था।
Related Posts
More News:
- 1. Friday's Horoscope: मेष, मिथुन, कर्क, मकर समेत कई राशियों के लिए बढ़ेगा धन का आवक, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 2. MP News : इंस्टाग्राम की चमक-दमक ने फंसाया जाल में, फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को ले भागा युवक, पुलिस ने मुरैना से किया रेस्क्यू
- 3. Delhi: दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वालों का बढ़ेगा बिल, डीईआरसी ने दी सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी
- 4. TMC: टीएमसी को झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

