Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Shashi Tharoor: मोदी की कूटनीति की तारीफ कर फिर चर्चा में आए शशि थरूर, भाजपा बोली. राहुल गांधी एक्सपोज..पढ़ें पूरी खबर
- Pradeep Sharma
- 20 Jun, 2026
Shashi Tharoor: नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं का समर्थन किया है।
Shashi Tharoor: नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं का समर्थन किया है। शशि थरूर के पीएम मोदी की कूटनीति के तारीफ करने से एक बार फिर बीजेपी को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करने का अवसर दे दिया है।
Shashi Tharoor: प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 सम्मेलन के इतर हुई द्विपक्षीय बैठक का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष स्पष्ट रूप से यह संदेश रखा कि युद्ध की परिस्थितियों में वाणिज्यिक जहाजों पर काम करने वाले नागरिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वे सैनिक नहीं हैं और यही संदेश प्रधानमंत्री ने अमेरिका तक पहुंचाया।
Shashi Tharoor: थरूर ने आगे कहा कि भारत की चिंता केवल सामान्य स्तर की नहीं है, बल्कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी है। भारतीय ध्वज वाले जहाजों और अन्य वाणिज्यिक पोतों पर भारतीय नाविक कार्यरत हैं। यदि कोई जहाज किसी नाकाबंदी का उल्लंघन कर रहा है तो उसे रोकने के अन्य तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन लोगों की जान नहीं ली जानी चाहिए।
Shashi Tharoor: उधर, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए थे। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से उन तीन भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा नहीं उठाया, जो ओमान की खाड़ी में एक व्यापारी जहाज पर अमेरिकी हमले में मारे गए थे। कांग्रेस ने यह भी पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री ने इस घटना पर अमेरिका से खेद या माफी की मांग की। थरूर के बयान ने एक बार फिर कांग्रेस के भीतर अलग-अलग स्वर और भाजपा-कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक टकराव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
Shashi Tharoor: थरूर ने राहुल गांधी की राजनीति को बेनकाब कर दिया: बीजेपी
थरूर के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शशि थरूर ने राहुल गांधी की राजनीति को बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता स्वयं प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की सराहना कर रहे हैं। भंडारी ने अपने पोस्ट में लिखा, जब भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे खड़े दिखाई देते हैं, जबकि राहुल गांधी भारत के हितों के खिलाफ बोलने में सबसे आगे रहते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बाजार में खरीदारी कर रहे थे लोग, तभी मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, 10 घायल
- 2. Murder : रेलवे स्टेशन पर जनरल बोगी में सीट की लड़ाई में यात्री की गई जान, RPF कर्मी और लोग बने तमाशबीन
- 3. Shashi Tharoor: मोदी की कूटनीति की तारीफ कर फिर चर्चा में आए शशि थरूर, भाजपा बोली. राहुल गांधी एक्सपोज..पढ़ें पूरी खबर
- 4. Redmi Turbo 5 लॉन्च : 100W फास्ट चार्जिंग, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ बाजार में मचाई धूम, जानें कीमत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

