Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होंगे पेश
Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: हैदराबाद : पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है।
Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: 20 आरोपियों को जारी किया गया समन
नामपल्ली कोर्ट ने इस मामले में अल्लू अर्जुन समेत कुल 20 आरोपियों को समन भेजा है। सभी को 22 जून को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चार्जशीट में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 के रूप में नामित किया है। Allu
Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: क्या था पूरा मामला?
4 दिसंबर 2024 को संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर शो के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मच गई, जिसमें 35 वर्षीय रेवती नामक महिला की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी।
Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: अल्लू अर्जुन को मिली थी अंतरिम जमानत
हादसे के बाद 13 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। इस मामले में उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी। बाद में अभिनेता ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने की घोषणा की थी।
Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: अभिनेता का वर्कफ्रंट
कानूनी चुनौतियों के बीच अल्लू अर्जुन अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह निर्देशक एटली की अगली फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। अब सभी की निगाहें 22 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जिसमें मामले की आगे की दिशा तय हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक शुरु, ट्रांसफर नीति पर लग सकती है मुहर, CM हेल्पलाइन 1076 पर भी चर्चा
- 2. Jindal Steel Machinery Division Mandir Hasaud: जिंदल स्टील मशीनरी डिवीजन के मंदिर हसौद संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग सत्र का आयोजन
- 3. बिग ब्रेकिंग: Petrol bomb attack on RSS office in Ranchi: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात,घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे 18 प्रचारक
- 4. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, निमधा को मिली विकास की चार बड़ी सौगातें, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

