Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
India-Sri Lanka Tri-Series: वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल पर फिफ्टी, 10 चौके और 8 छ्क्के लगाए
- Pradeep Sharma
- 21 Jun, 2026
India-Sri Lanka Tri-Series: दांबुला। श्रीलंका के दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेले जा रहे फाइनल मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रहे।
India-Sri Lanka Tri-Series: दांबुला। श्रीलंका के दांबुला में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के तहत खेले जा रहे फाइनल मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने इस मुकाबले में श्रीलकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली, लेकिन वो 6 रन से अपने शतक से दूर रह गए। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में कुल 10 चौके और 8 छ्क्के शामिल रहे। वहीं, स्ट्राइक रेट 324 का रहा।
India-Sri Lanka Tri-Series: इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।
India-Sri Lanka Tri-Series: वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।
India-Sri Lanka Tri-Series: वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे। श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए ने 22 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. ACB-EOW Raid : शराब घोटाले की जांच में बड़ा धमाका, कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, खंगाले गए रिकॉर्ड
- 2. Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
- 3. CG Crime : ममता का रिश्ता हुआ शर्मसार, खाना नहीं मिलने पर बेटे ने ली मां की जान, आरोपी गिरफ्तार
- 4. World Tallest Shivling: काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग! 130 फीट ऊंची भव्य संरचना, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

