Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Iranian Singer Parastoo : बिना हिजाब गाना गाने पर मशहूर गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा
Iranian Singer Parastoo : तेहरान। ईरान में महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक बार फिर कठोर कार्रवाई की गई है। लोकप्रिय ईरानी गायिका परस्तू अहमदी को बिना हिजाब के ऑनलाइन गाना गाने के आरोप में 74 कोड़ों की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उनके 8 अन्य साथी कलाकारों को भी यही सजा दी है।
Iranian Singer Parastoo : 74 कोड़े और 2 साल का प्रतिबंध
29 वर्षीय परस्तू अहमदी मुख्य रूप से पारंपरिक लोक संगीत के लिए जानी जाती हैं। कोम प्रांत की अदालत ने उन्हें और उनके 8 साथियों को अश्लील और अनैतिक सामग्री फैलाने का दोषी ठहराया है। अदालत ने इन सभी पर 2 साल तक देश छोड़ने और किसी भी सार्वजनिक कलात्मक गतिविधि में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Iranian Singer Parastoo : दिसंबर 2024 का विवादित वीडियो
यह पूरा मामला दिसंबर 2024 में परस्तू अहमदी द्वारा यूट्यूब पर लाइव गाए गए देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ से जुड़ा है। गाने के दौरान उन्होंने हिजाब नहीं पहना था और स्लीवलेस ड्रेस में परफॉर्म किया था। वीडियो वायरल होते ही उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
Iranian Singer Parastoo : महिला, जीवन, आजादी आंदोलन की समर्थक
परस्तू अहमदी 2022 के “महिला, जीवन, आजादी” आंदोलन की खुलकर समर्थक रही हैं। उन्होंने ईरानी महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और बुनियादी अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई है। इसी वजह से वह ईरानी सरकार और कट्टरपंथी ताकतों के निशाने पर रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. FSSAI की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक लेबल और दावों पर 8 फूड कंपनियों को नोटिस जारी
- 2. India alliance : इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी DMK, 8 जून को दिल्ली में होना है बैठक, स्टालिन ने गिनाए कारण
- 3. परंपरा और टेक्नोलॉजी का मेल : Book My Pooja कैसे हर परिवार के दरवाज़े तक सही पंडित पहुँचा रहा है
- 4. UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

