Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Weather News : 23 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत, उमस और गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
- Rohit banchhor
- 21 Jun, 2026
इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून के आसपास प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक का भी असर देखने को मिला। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सर्वाधिक 4 सेंटीमीटर वर्षा बीजापुर जिले के कुटरू और बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा कबीरधाम के कुकदुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के गंडई तथा सूरजपुर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी एक से दो सेंटीमीटर तक वर्षा हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
- 2. CG News : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान
- 3. CG News : ‘दो बूंद जिंदगी की’ अभियान: रायपुर में 28 जून को 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
- 4. Raipur City News : रायपुर में 5 दिन तक गूंजेगा मंत्रोच्चार, 21 जून से शुरू होगा भव्य अघोर महोत्सव एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

