Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
ACB-EOW Raid : शराब घोटाले की जांच में बड़ा धमाका, कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, खंगाले गए रिकॉर्ड
- Rohit banchhor
- 20 Jun, 2026
एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
ACB-EOW Raid : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीम ने बलौदाबाजार में एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों की टीम सुबह-सुबह शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर पहुंची। इसके बाद कई घंटों तक दस्तावेजों, खातों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान इलाके में दिनभर हलचल का माहौल बना रहा।
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां कारोबारी के आय-व्यय, व्यावसायिक गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनका अब तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण किया जाएगा।
घोटाले से जुड़े कनेक्शन तलाश रही जांच एजेंसियां-
बताया जा रहा है कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर चर्चित शराब घोटाले से जुड़े संभावित नेटवर्क और आर्थिक लेनदेन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का फोकस यह पता लगाने पर है कि कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन का संबंध कहीं घोटाले के संदिग्ध मामलों से तो नहीं है।
आने वाले दिनों में हो सकते हैं बड़े खुलासे-
सूत्रों का दावा है कि जब्त किए गए रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। यही वजह है कि इस कार्रवाई को शराब घोटाले की जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। हालांकि ACB और EOW की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार पड़ताल में जुटी हुई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 2. Israeli air strike in Gaza: गाजा में इजरायल का एयर स्ट्राइक, नौ फलस्तीनियों की दर्दनाक मौत
- 3. Raipur City News : सट्टे के सरगना पर पुलिस का शिकंजा, जेल पहुंचा फिर कोर्ट से मिली राहत
- 4. CG News : 24 जून को गांवों में लगेगी विकास चौपाल, आवास से रोजगार तक होंगे बड़े फैसले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

