Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Raipur City News : सट्टे के सरगना पर पुलिस का शिकंजा, जेल पहुंचा फिर कोर्ट से मिली राहत
- Rohit banchhor
- 02 Jun, 2026
गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई, जिसके बाद वह रिहा हो गया।
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े चर्चित नाम दिलीप मिश्रा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई, जिसके बाद वह रिहा हो गया।
पुलिस के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र का रहने वाला दिलीप मिश्रा लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था। उसके खिलाफ पूर्व में भी जुआ-सट्टा संचालन, अवैध गतिविधियों और शांति भंग करने से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका नाम कई आपराधिक प्रकरणों में सामने आ चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर शहर के विभिन्न इलाकों में विवादों को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थलों पर अशांति फैलाने और आउटर क्षेत्रों में अवैध सट्टा-जुआ गतिविधियों से जुड़े रहने के आरोप हैं। उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी भी पुलिस के रिकॉर्ड में मौजूद है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई का उद्देश्य संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है।
इस मामले में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर ने कहा कि आरोपी की गतिविधियां लगातार पुलिस के संज्ञान में थीं और उसके व्यवहार से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई। हालांकि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी फिलहाल रिहा हो चुका है।
Related Posts
More News:
- 1. POK violence: पीओके में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, रावलकोट हिंसा में 27 की मौत, 70 से अधिक घायल
- 2. MP Accident : सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक से टकराकर पलटी टेंपो ट्रैवलर, मां-बेटी की मौत, 17 घायल
- 3. Pm Modi Europe Tour: पीएम मोदी फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना , G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
- 4. UP News : बांके बिहारी मंदिर के पास श्रद्धालुओं पर गिरा मकान का छज्जा, दर्शन के बीच मची अफरा-तफरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

