Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की हुई मौत, चालक फरार
UP Accident : कानपुर। एक परिवार की खुशियों का प्रतीक बनी नई बाइक आखिरकार दो युवकों के लिए मौत का कारण बन गई। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय नीरज सिंह और 18 वर्षीय चेतन सिंह सामान खरीदने के लिए कैंधा बाजार गए थे। दोनों खरीदारी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
इस हादसे की सबसे भावुक बात तब सामने आई जब परिजनों ने बताया कि नीरज ने काफी समय तक जिद करने के बाद करीब पांच महीने पहले ही नई बाइक खरीदी थी। परिवार ने उसकी खुशी के लिए बाइक दिलाई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वही बाइक उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। डेढ़ महीने बाद नीरज का जन्मदिन भी आने वाला था, जिसकी तैयारियों को लेकर परिवार में उत्साह था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रधान आरक्षक का शव घर में फंदे पर मिला, पुलिस महकमे में शोक
- 2. Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम
- 3. IIT Baba Abhishek: IIT पासआउट ‘फर्जी बाबा’ लड़कियों का ब्रेनवॉश कर करता था यौन शोषण, ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में बनाया नेटवर्क, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 4. Delhi fire incident: दिल्ली अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत, जान बचाने नीचे गद्दा रखकर तीसरी मंजिल से कूदे लोग, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

