Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Rahul Gandhi arrived Raipur: रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, माना एयरपोर्ट पर पायलट, महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित सीनियर नेताओं ने किया स्वागत, अभनपुर रवाना
- Pradeep Sharma
- 21 Jun, 2026
Rahul Gandhi arrived Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीसीसी अध्यक्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार दोपहर रायपुर पहुंच गए हैं। माना एयरपोर्ट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,
Rahul Gandhi arrived Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीसीसी अध्यक्ष के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार दोपहर रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर पहुंचने पर माना एयरपोर्ट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित सीनियर नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे यहां से अभनपुर रवाना हुए। राहुल अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब 4 घंटे तक मौजूद रहेंगे।
Rahul Gandhi arrived Raipur: ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे। अभनपुर में बैठक खत्म करने के बाद राहुल गांधी शाम 5:30 बजे वापस रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे शाम 6:45 बजे की नियमित फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे। राहुल गांधी के इस वीआईपी दौरे को देखते हुए रायपुर से लेकर अभनपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Rahul Gandhi arrived Raipur: 20 से 29 जून तक चलेगा प्रशिक्षण
बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से अभनपुर में शुरू हो रहा है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के शीर्ष नेता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन करेंगे। अभनपुर स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़ में आयोजित होने वाले इस शिविर में प्रदेशभर के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे। प्रशिक्षण 20 से 29 जून तक चलेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : थाने के सामने टायर दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की टीम मौके पर
- 2. CG Accident : स्कॉर्पियो की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान
- 3. CG Police Suspend : रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होते ही दो दरोगा सस्पेंड, SSP की सख्त कार्रवाई
- 4. CG Accident : छुई नाला के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

