Breaking News
:

Russia-Iran: 'ईरान के ल‍िए सबकुछ करेंगे', अब्‍बास अराघची से मुलाकात के बाद पुत‍िन का ऐलान

Russia-Iran

Russia-Iran: नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से अहम मुलाकात की। रूसी एजेंसी तास के अनुसार, इस बैठक में क्षेत्रीय तनाव, शांति प्रयास और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई।


Russia-Iran: बैठक के दौरान पुतिन ने ईरानी जनता की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी संप्रभुता के लिए मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रूस पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा और ईरान के हितों का समर्थन जारी रखेगा। साथ ही, उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शुभकामनाएं भी भेजीं। वहीं अराघची ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात चाहे जैसे हों, ईरान और रूस के रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को “रणनीतिक साझेदारी” बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय तनाव या अंतरराष्ट्रीय दबाव से यह साझेदारी प्रभावित नहीं होगी।


Russia-Iran: इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त रुख दिखाया है। संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने संकेत दिया कि इस अहम जलमार्ग पर नियंत्रण को लेकर नए प्रावधान लाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। ऐसे में रूस और ईरान की बढ़ती नजदीकी क्षेत्रीय राजनीति और वैश्विक समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकती है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us