Breaking News
Create your Account
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी
Maharashtra HSC Result 2026: मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया, जो संतोषजनक माना जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने शनिवार को परिणाम घोषित किया। छात्र दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि लड़कों का 86.80% दर्ज किया गया। दोनों के बीच 6.35% का अंतर पिछले वर्षों की तरह बरकरार है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58% और लड़कों का 89.51% था, जबकि 2024 और 2023 में भी छात्राएं आगे रहीं। स्ट्रीम के अनुसार, साइंस में 96.44%, कॉमर्स में 87.03%, आर्ट्स में 78.02% और वोकेशनल कोर्स में 82.64% छात्र पास हुए हैं। कोंकण डिवीजन ने एक बार फिर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
ऐसे देखे रिजल्ट:
छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org जैसी वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए सीट नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करना आवश्यक है। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर, परिणाम ने एक बार फिर छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को रेखांकित किया है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 2. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 3. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 4. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

