Breaking News
Create your Account
UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
UP News : फर्रुखाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर नदी गांव का है, जहां एक किसान से जमीन की पैमाइश के बदले मोटी रकम मांगी जा रही थी।
शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार शाक्य ने आरोप लगाया कि कानूनगो विमल श्रीवास्तव ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत उसके सहयोगी के जरिए 30 हजार रुपये में तय हुई। किसान ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
जांच के बाद तय योजना के तहत जैसे ही 15 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई, टीम ने मौके पर ही कानूनगो को दबोच लिया। इस कार्रवाई में आरोपी कानूनगो विमल कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता पवन सक्सेना को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा
- 2. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 3. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
- 4. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

