Breaking News
Create your Account
MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
- Rohit banchhor
- 01 May, 2026
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
MP Crime : कटनी। जिले के भैंसवाही गांव में सामने आया एक सनसनीखेज हत्याकांड रिश्तों के काले सच को उजागर कर गया। जो मामला पहली नजर में आत्महत्या लग रहा था, वह पुलिस जांच में एक सोची-समझी साजिशी हत्या निकला। मृतक संतराम साहू का शव खेत में आम के पेड़ से बिजली के तार के फंदे में लटका मिला था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस कहानी को पलट दिया।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संतराम की हत्या गला घोंटकर की गई थी, नाक और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान और श्वासनली के टूटने ने साफ कर दिया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि बेरहमी से की गई हत्या थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस वारदात की मास्टरमाइंड खुद मृतक की प्रेमिका पिंकी कोल थी। अवैध संबंधों में उपजे विवाद ने इस रिश्ते को खौफनाक मोड़ दे दिया।
पुलिस पूछताछ में पिंकी ने कबूल किया कि उसने अपने भाई रवि कोल और साथियों इत्तू भतरा व मोनू भतरा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत संतराम को घर बुलाया गया, जहां पहले उस पर ईंट से हमला कर घायल किया गया, फिर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
इसके बाद वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
- 2. 1 May Rule Change: गैस सिलेंडर डिलीवरी, ATM से Railway Ticket और EPFO तक आज से बदल गए ये जरुरी नियम, जानें आपकी जेब पर होगा कितना असर
- 3. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 4. SC: हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को बड़ी राहत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

