Breaking News
Create your Account
Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jammu Bridge Collapse : जम्मू। जम्मू के बंतलाब इलाके में गुरुवार को एक पेट्रोल पंप के पास पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और आम लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
Jammu Bridge Collapse : 2 मजदूरों को बाहर निकाला, 4 अभी भी फंसे
बचाव दल की लगातार मशक्कत के बाद दो मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। बाकी चार मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। उनको निकालने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय विधायक श्याम लाल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार मजदूर अभी भी मलबे में दबे हैं और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Jammu Bridge Collapse : पुल का हिस्सा अचानक ढहने से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे आसपास काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कई लोग भागकर अपनी जान बचा पाए। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
Jammu Bridge Collapse : पुलिस-प्रशासन अलर्ट, जांच शुरू
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है। एसडीआरएफ और सेना की टीमों के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं। पुल ढहने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल की उम्र और रखरखाव की कमी इसका कारण हो सकती है।
Jammu Bridge Collapse : मलबे से बचाव कार्य जारी
बचाव दल भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटा रहा है। प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और राहत कार्य को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा है और सभी सुरक्षित बचाव की कामना कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- 2. CG News : खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद निकाला शव
- 3. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 4. Raipur City Crime : सूने मकानों पर गिरोह का धावा, नागपुर तक फैला नेटवर्क, अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

