Breaking News
Create your Account
IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- Rohit banchhor
- 02 May, 2026
जिसकी चपेट में आकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए।
IED Blast : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान अचानक IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में पहले से ही नक्सलियों द्वारा IED प्लांट की गई थी। जवान सर्चिंग और माइन डिटेक्शन ऑपरेशन के तहत इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल सभी जवानों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
मामले की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की है। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और सघन जांच अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 2. BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
- 3. Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- 4. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

