Breaking News
Create your Account
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द, 32 पर एफआईआर
BPSC: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO) की लिखित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यह निर्णय परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कदाचार की घटनाएं सामने आने के बाद लिया गया।
आयोग के अनुसार, 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित AEDO परीक्षा की कुल 9 पालियों तथा 23 अप्रैल को हुई APSWMO परीक्षा को निरस्त किया गया है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल करने का प्रयास किया। इस मामले में संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बीपीएससी ने 32 अभ्यर्थियों को कदाचार और परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच में प्रश्नपत्र लीक या वायरल होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। आयोग का कहना है कि कुछ केंद्रों पर परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने की कोशिश की गई, जिसे गंभीरता से लिया गया। मेधावी उम्मीदवारों के हितों की रक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 2. IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का एक्शन
- 3. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 4. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

