Bihar News: जनता दल यूनाइटेड की बैठक में विधायक दल के नेता चुने गए श्रवण कुमार
Bihar News: नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड ने अपने वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। यह निर्णय 21 अप्रैल 2026 को हुई पार्टी बैठक के बाद लिया गया, जिसकी पुष्टि बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में की गई। इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, लेकिन तब नेता के नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया था। अब पार्टी नेतृत्व ने श्रवण कुमार के नाम पर सहमति जताते हुए औपचारिक घोषणा कर दी है।
Bihar News: सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद न मिलने से श्रवण कुमार नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में पहले उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई और अब विधायक दल का नेता बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है।
Bihar News: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला सामाजिक संतुलन को साधने की रणनीति का हिस्सा है। जदयू का पारंपरिक आधार ‘लव-कुश’ समीकरण पर टिका है, जिसमें कुर्मी और अन्य पिछड़े वर्गों की अहम भूमिका रही है। चूंकि श्रवण कुमार कुर्मी समुदाय से आते हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने जातीय संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया है।

