Breaking News
:

Kartik Vasudev murder case: कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, UP के कार्तिक को कनाडा की अदालत से मिला इंसाफ

Kartik Vasudev murder case

Kartik Vasudev murder case

Kartik Vasudev murder case: नई दिल्ली: नई दिल्ली से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव (Kartik Vasudev) की हत्या के आरोपी रिचर्ड एडविन (Richard Edwin) को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। टोरंटो की सुपीरियर कोर्ट ने उसे फर्स्ट-डिग्री मर्डर का दोषी ठहराते हुए बिना पैरोल के उम्रकैद दी।


रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अप्रैल 2022 में दो अलग-अलग घटनाओं में दो अजनबियों की हत्या की थी, जिनमें गाजियाबाद निवासी कार्तिक वासुदेव भी शामिल थे। घटना के समय कार्तिक टोरंटो (Toronto) में सेनेका कॉलेज (Seneca College) के छात्र थे और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे।


अदालत में आरोपी ने गोली मारने की बात स्वीकार की, लेकिन उसके वकीलों ने दलील दी कि वह मानसिक बीमारी, विशेष रूप से सिजोफ्रेनिया, से पीड़ित था और उसे अपने कृत्य का सही-गलत पता नहीं था। हालांकि, अदालत ने माना कि वह मानसिक रूप से बीमार था, फिर भी उसे आपराधिक रूप से जिम्मेदार ठहराया गया। कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव ने कहा कि करीब चार साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें न्याय मिला है। उनका परिवार अंतिम सुनवाई के दौरान कनाडा में मौजूद था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us