Breaking News
:

MI vs GT IPL 2026 : तिलक वर्मा का तूफानी शतक, अश्वनी कुमार के 4 विकेट, गुजरात 100 रन पर ढेर, मुंबई ने 99 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

MI vs GT IPL 2026

MI vs GT IPL 2026 : अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने 4 विकेट लेकर मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई।


MI vs GT IPL 2026 : तिलक वर्मा का विस्फोटक शतक

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और 44 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए। ऐसे मुश्किल हालात में तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने मात्र 45 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। नमन धीर ने 45 रन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 15-15 रन बनाए। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।


MI vs GT IPL 2026 : गुजरात की पारी बिखरी

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए। टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। शाहरुख खान 17, शुभमन गिल 14 और कगिसो रबाडा 12 रन पर आउट हुए। गुजरात 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई।


MI vs GT IPL 2026 : अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी

गेंदबाजी में अश्वनी कुमार ने कमाल किया। उन्होंने शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान के विकेट लेकर गुजरात की कमर तोड़ दी। एम. गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिला। यह जीत मुंबई इंडियंस के लिए सीजन की दूसरी बड़ी जीत साबित हुई। तिलक वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी मुंबई की जीत के प्रमुख कारण रहे। गुजरात टाइटंस को इस हार से बड़ा झटका लगा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us