Breaking News
Create your Account
Chahal-Taniya Controversy : ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुंचा, युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर मानहानि का किया केस
Chahal-Taniya Controversy : मुंबई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है।
Chahal-Taniya Controversy : विवाद की शुरुआत मामला
2023 में चहल द्वारा तानिया को इंस्टाग्राम पर भेजे गए ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ था। तानिया ने हाल ही में एक वीडियो में इस बातचीत का जिक्र किया, जिसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तानिया के इस बयान के बाद युजवेंद्र चहल की तरफ से उन्हें वीडियो हटाने के लिए मैसेज भेजा गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
Chahal-Taniya Controversy : तानिया का दावा
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल में जारी एक वीडियो में खुलासा किया कि युजवेंद्र चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केस की राशि या अन्य डिटेल्स स्पष्ट नहीं कीं। तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
Chahal-Taniya Controversy : सोशल मीडिया पर बहस
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। कुछ यूजर्स तानिया के पक्ष में तो कुछ चहल के समर्थन में राय रख रहे हैं। कई लोग इसे व्यक्तिगत बातचीत को सार्वजनिक करने का मुद्दा बता रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. अमेरिका ने ईरान युद्ध के लिए तैनात की 600 मील रेंज वाली सबसे घातक स्टील्थ मिसाइल क्रूज़ मिसाइल JASSM-ER
- 2. Naxal Surrender: तेलंगाना में 42 माओवादियों का आत्मसमर्पण, इनमें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन का कमांडर सोडी मल्ला भी शामिल
- 3. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
- 4. KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज अजिंक्या के सामने होंगे ऋषभ, KKR को पहली जीत की तलाश तो LSG जीत का लय रखना चाहेगी बरकरार, जानिए पिच, हेड टू हेड और मौसम से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

