Breaking News
Create your Account
CG News : ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक पकड़ाया, कटा 18 हजार का चालान
CG News : बतौली। छत्तीसगढ़ के बतौली क्षेत्र में पुलिस की सख्ती एक बार फिर देखने को मिली है। शराब पीकर बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया, जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे नशे की हालत में पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम टिरंग चौक बगीचा रोड के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजी 6028 के चालक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बिनेश्वर पैकरा 38 वर्ष, निवासी बोदा थाना बतौली बताया। जांच के दौरान युवक नशे में धुत पाया गया और वह बाइक को ठीक से संभाल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने पाया कि युवक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट और बिना बीमा के वाहन चला रहा था। इस पर बतौली पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं (185, 3/181, 146/196, 129/194(क्)) के तहत कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी चालक पर 18,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट का उपयोग करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Breaking: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज
- 2. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 3. New Head Coach of Pakistan Team: पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज बने हेड कोच, उमर गुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 4. DC vs MI IPL 2026: डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए पांड्या की जगह सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

