CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच IPL 2026 का 22वां मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस समय पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर हैं, ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
टीमों का मौजूदा प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की है और टीम 9वें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति और भी खराब है, जो 4 मैचों में 3 हार और 1 रद्द मैच के साथ अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी। CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं, KKR के लिए अंगकृष रघुवंशी और वैभव ने कुछ अहम पारियां खेली हैं, लेकिन टीम को लगातार बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में चेन्नई का दबदबा रहा है। कुल 33 मैचों में से CSK ने 21 में जीत हासिल की है, जबकि KKR को 12 मैचों में सफलता मिली है। खासतौर पर चेपॉक में चेन्नई का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है।
पिच और मौसम रिपोर्ट
चेपॉक की पिच पहले स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती थी, लेकिन अब यहां बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलता है। ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान मैच के दौरान 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा।
लाइव प्रसारण
इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (C), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (C), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।

