Breaking News
Create your Account
Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 1300 अंकों से अधिक टूटकर 71,700 के आसपास पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 22,250 के नीचे फिसलकर लगभग 22,230 पर आ गया। यह गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण आई।
Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे बाजार का माहौल नकारात्मक हो गया। इसके असर से कच्चे तेल की कीमतें भी तेज होकर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जिसने भारतीय बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला।
Share Market: बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। प्रमुख कंपनियों के शेयर जैसे सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गिरावट में रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 8,300 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने कुछ खरीदारी कर गिरावट को सीमित करने की कोशिश की। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। हालांकि, रुपये में मजबूती देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 93.19 तक पहुंच गया। आने वाले समय में बाजार की दिशा वैश्विक घटनाक्रम, खासकर पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 2. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 3. CG News : असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

