Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा
- Pradeep Sharma
- 14 Apr, 2026
Hormuz: तेहरान। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही प्रभावहीन साबित होती नजर आई, जब ईरान की अनुमति से चीन का एक
Hormuz: तेहरान। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही प्रभावहीन साबित होती नजर आई, जब ईरान की अनुमति से चीन का एक मेथेनॉल से लदा मालवाहक जहाज़ सुरक्षित रूप से इस रणनीतिक मार्ग से गुजर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (13 अप्रैल) को “रिच स्टारी” नामक चीनी टैंकर केशम द्वीप के पास से होते हुए होर्मुज़ पार कर गया।
Hormuz: शुरुआती प्रयास में जहाज़ को कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन बाद में दूसरे प्रयास में उसे आसानी से आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई। मंगलवार सुबह यह टैंकर ओमान की खाड़ी में देखा गया, जहां अमेरिका ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा रखी है।
Hormuz: बताया जा रहा है कि इस जहाज़ पर पहले अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जा चुके थे, इसके बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जहाज़ चीन के एक बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है और इसे एक चीनी कंपनी संचालित कर रही है।
Hormuz: इस घटनाक्रम से पहले चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के साथ चीन के व्यापार और ऊर्जा समझौतों में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य चीन के लिए खुला है और किसी भी हस्तक्षेप के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Hormuz: वहीं, यूएस सेंटकॉम का कहना है कि उसने अरब सागर और ओमान की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ईरान पर दबाव बनाने और उसे परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Cockroach Janata Party: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
- 2. Haunted 3D Collection : विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3D का फिर चला जादू, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल
- 3. IND vs AFG ODI: विराट के बाद अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी चोट
- 4. Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु भाजपा को बड़ा झटका, अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से की मुलाकात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

