Breaking News
Create your Account
CG Weather News : आसमान से बरस रही आग, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 43°C के पार पहुंचा पारा
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब खतरनाक तेवर दिखाने लगी है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्रदेश के कई इलाकों में ग्रीष्म लहर (हीटवेव) चलने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।
बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, जिसमें राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में 19 अप्रैल तक हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण, द्रोणिका और प्रति चक्रवात जैसी सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है। यही वजह है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मध्य क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू के तेज थपेड़े महसूस हो सकते हैं, जबकि बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की गरज-चमक के संकेत भी हैं।
राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां भी शुक्रवार को गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत मिलना मुश्किल होगा। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि इस भीषण गर्मी के असर से बचा जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 2. Asha Bhosle Death : लता मंगेशकर संग संगीत की कॉम्पटीशन पर आशा ने दिया था साफ जवाब- जब दीदी गाती हैं तो…
- 3. CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी
- 4. Sukesh Chandrashekhar: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत,जानिए पूरा मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

