Breaking News
Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का शुभारंभ : CM विष्णु देव साय ने किया ऑनलाइन स्व-गणना का उद्घाटन, नागरिकों से मांगी सक्रिय भागीदारी
CG News : रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय से जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खुद पोर्टल पर अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज कर प्रदेशवासियों को इस राष्ट्रीय महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया।
CG News : CM साय ने शुरू किया राज्य स्तरीय अभियान
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान चला रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल बनाया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुलभ हो सकेगी।
CG News : जनगणना: विकास की दिशा तय करने का आधार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जोर देकर कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार आने वाले वर्षों की योजनाएं तैयार करती है, ताकि विकास का लाभ हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
CG News : जनगणना का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट तथा संचार व्यवस्था की जानकारी एकत्र करेंगे।
CG News : सही जानकारी देने की अपील
सीएम साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि जब भी प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी अवश्य दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीति निर्माण के उद्देश्य से ही किया जाएगा।
CG News : विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को मजबूत करेगी जनगणना
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को साकार करने में जनगणना की बड़ी भूमिका होगी। सही और सटीक आंकड़े ही बेहतर योजनाओं और प्रभावी विकास की नींव रखते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस महाअभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और पूर्ण सहयोग दें।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव एवं जनगणना नोडल अधिकारी मनोज कुमार पिंगुआ, संचालक जनगणना कार्तिकेय गोयल, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ विश्वजीत, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : KKR की चार हार के बाद BCCI की मार! अजिंक्य रहाणे पर लगा लाखों का जुर्माना; जानें पूरा मामला
- 2. UP News : सीएम योगी ने आहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण और रोजगार मेले का किया उद्घाटन, बोले- औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे
- 3. Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राम मंदिर, भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
- 4. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

