Breaking News
:

Vedanta Power Plant Blast: सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 9 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, जांच के आदेश

Vedanta Power Plant Blast

सक्ती। Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को बॉयलर फटने से अब तक 9 मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 30-40 मजदूर घायल हुए हैं। 12 मजदूरों की हालत गंभीर है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ स​कती है।


Vedanta Power Plant Blast: घटना पर मौजूद मजदूरों के अनुसार, रोज की तरह प्लांट में काम चालू था तभी करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास अचानक बॉयलर में धमाके दार विस्फोट हो गया। जिससे आसपास काम कर रहे कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए। तो कई लोग इसमें पूरी तरह झुलस गए।


Vedanta Power Plant Blast: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने 12 मजदूरों की हालत गंभीर बताई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।


Vedanta Power Plant Blast: जांच के आदेश

हादसे के बाद श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करेगी। हादसे के समय प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। ठेकेदार, सुपरवाइजर और प्रबंधन की भूमिका की भी समीक्षा होगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us