Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Terrorist Amir Hamza Shot: आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड हमजा को लाहौर में सरेआम मारी गोली, आखिरी सांसें गिन रहा है आतंक के आका का करीबी
- Pradeep Sharma
- 16 Apr, 2026
Amir Hamza Shot: लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी अमीर हमजा पर एक न्यूज़ चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए।
Amir Hamza Shot: लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी अमीर हमजा पर एक न्यूज़ चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अमीर हमजा की हालत फिलहाल नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि हमजा आतंकी हाफिज सईद का बेहद करीबी रहा है और भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी रहा है।
Terrorist Amir Hamza Shot: बता दें कि अमीर हमजा को लश्कर-ए-तोयबा का रणनीतिक दिमाग माना जाता है। हमजा उन शुरुआती लोगों में से एक था, जिन्होंने हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर की नींव रखी थी। इसे संगठन का मुख्य विचारक कहा जाता है, यानी वो शख्स जो आतंकियों को तैयार करने के लिए उनका ब्रेनवॉश करता था। अमेरिका ने अमीर हमजा को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित कर रखा है।
Terrorist Amir Hamza Shot: अमीर हमजा लश्कर के लिए पैसा जुटाना, नए लड़कों की भर्ती करना और पकड़े गए आतंकियों को छुड़ाने के लिए सौदेबाजी करने में माहिर था। उसने जिहाद को बढ़ावा देने वाली किताबें भी लिखीं. जब 2018 में पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा और लश्कर पर कार्रवाई हुई, तो इसने 'जैश-ए-मनकाफा' नाम का एक नया मुखौटा तैयार कर लिया ताकि कश्मीर में दहशतगर्दी जारी रख सके।
Terrorist Amir Hamza Shot: बता दें कि इसी साल 2026 की शुरुआत में लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ सराफी को ठिकाने लगाया गया। 2025 में झेलम में फैसल नदीम और सिंध में अबू सैफुल्लाह खालिद का भी यही हश्र हुआ। यहां तक कि कंधार विमान अपहरण (IC-814) का गुनहगार जाहूर मिस्त्री भी कराची में सरेआम मार गिराया गया था। अब अमीर हमजा पर हुए इस हमले ने अब आतंकियों के आकाओं की नींद उड़ा दी है। सवाल ये है कि अगला नंबर किसका है?
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: इन जातकों पर होगा भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
- 2. Head Constable Suspended : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई
- 3. UP: आजमगढ़ में 955 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी बोले– जिले को मिलेगी नई पहचान
- 4. Jaspal Rana Passed Away: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, भारतीय खेल जगत में शोक की लहर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

