Breaking News
Create your Account
Asia's Richest Person Gautam Adani : अंबानी को पीछे छोड़ अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, देखें दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
Asia's Richest Person Gautam Adani : नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है, जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है।
Asia's Richest Person: एक ही दिन में अडानी की संपत्ति में भारी उछाल
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई। इसी के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में एक दिन में करीब 3.56 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस बढ़ोतरी के साथ वे वैश्विक स्तर पर 19वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मुकेश अंबानी 20वें स्थान पर खिसक गए हैं।
Asia's Richest Person: वैश्विक रैंकिंग में टेक दिग्गजों का दबदबा
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अभी भी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 656 अरब डॉलर है। उनके बाद गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 286 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन, माइकल डेल, जेन्सेन हुआंग और बर्नार्ड अर्नोल्ट जैसे नाम शामिल हैं।
Asia's Richest Person: टॉप 20 अमीरों में 7 की संपत्ति घटी
2026 में अब तक दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों में से 7 की संपत्ति में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा नुकसान फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नोल्ट को हुआ है, जिनकी संपत्ति 44 अरब डॉलर घट गई। इसके अलावा स्टीव बॉलमर, बिल गेट्स, वॉरेन बफे और अमांसियो ओर्टेगा की संपत्ति भी घटी है।
Asia's Richest Person: अन्य भारतीय अरबपतियों की स्थिति
भारतीय उद्योगपतियों में लक्ष्मी मित्तल 36.9 अरब डॉलर के साथ 62वें, शिव नाडार 33.5 अरब डॉलर के साथ 70वें, शापूर मिस्त्री परिवार 33.2 अरब डॉलर के साथ 71वें और सावित्री जिंदल 32.7 अरब डॉलर के साथ 73वें स्थान पर हैं। सुनील मित्तल, अजीम प्रेमजी, कुमार मंगलम बिड़ला और राधाकिशन दमानी भी इस सूची में शामिल हैं।

Related Posts
More News:
- 1. Uttarakhand: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हुई बर्फबारी, राज्य में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
- 2. CG News: डीसीसी अध्यक्षों की बैठक में बैज की दो टूक..सप्ताह भर में बनाए बूथ कमेटी, राजीव भवन की अहम बैठक में बघेल, महंत, सिंहदेव सहित ये नेता रहे शामिल
- 3. LSG vs GT IPL 2026: लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध ने झटके चार विकेट
- 4. CG Weather News : आसमान से बरस रही आग, छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, 43°C के पार पहुंचा पारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

