Uttarakhand: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हुई बर्फबारी, राज्य में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
- VP B
- 04 Apr, 2026
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब हो गया है। केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है और कई जिलों में तेज आंधी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand : देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में शनिवार को तेज तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ धाम में भी शुक्रवार से बर्फ़बारी हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खिलेंगे। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की सम्भावना और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। बदलवाव के कारण पर्वतीय क्षेत्र में तापमान में गिरावट आ सकती है। नौ अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभावित है. शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से तापमान सामान्य रहा।
Uttarakhand : राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के ऑरेंज और यलो अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के दौरान ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक या नियंत्रण की बात कही गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन सीमित रखने, अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और लोगों को सावधानी बरतने की बात कही की गई है।

