Breaking News
Create your Account
CG News : घर में मिला BPCL कर्मचारी का शव, कलाई की नस कटी, 3 दिन पुरानी लाश से फैली सनसनी
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
CG News : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के लालबाग इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब BPCL कर्मचारी अतुल शर्मा का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अकेले रहने वाले अतुल शर्मा, जो रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र बताए जा रहे हैं, की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है।
जानकारी के अनुसार, घर अंदर से बंद मिला और मृतक की कलाई की नस कटी हुई पाई गई। कमरे में खून फैला हुआ था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर के केयरटेकर ने एक दिन पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगले दिन कॉलोनीवासियों को घर से बदबू आने लगी, जिसके बाद वार्ड पार्षद को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर बेड पर अतुल शर्मा का शव मिला, जो करीब 2–3 दिन पुराना बताया जा रहा है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
- 2. CG News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे, आईआईएम के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, 23 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की दी सौगात
- 4. CG Suspend : फर्जी मान्यता और घोटाले पर गिरी गाज, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

