Breaking News
Create your Account
UP Crime : होटल में प्रेमिका ने हथौड़े से प्रेमी का सिर फोड़ा, फिर गला काटकर की हत्या, आरोपिया गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
UP Crime : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने पहले हथौड़े से सिर पर वार कर प्रेमी को अचेत किया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसका गला काट दिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और तीसरी मंजिल पर कमरा बुक किया था। मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी निवासी बिल्लो के रूप में हुई है, जबकि आरोपी महिला प्रीति ककुआ की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध थे और होटल के कमरे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो खूनी वारदात में बदल गया।
घटना के बाद महिला कमरे में ही बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी “मैंने उसे मार डाला।” दरवाजा खुला होने के कारण होटल स्टाफ ने चीखें सुनीं और मौके पर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी महिला शव के पास ही मौजूद रही, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का बताया जा रहा है। महिला पूरी योजना के साथ आई थी। उसके बैग में पहले से हथौड़ा और धारदार हथियार मौजूद थे, जिससे अंदेशा है कि हत्या पहले से प्लान की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. RBI MPC Meet: आरबीआई ने नहीं बढ़ाई लोन EMI, लेकिन देश में बढ़ सकती है महंगाई, देखें बड़े ऐलान
- 2. CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- 3. MP News : पीड़िता ने जमानत पर छुटे दुष्कर्म आरोपी की चप्पलों से की पिटाई, घसीटकर ले गई थाने
- 4. Force 3 : 2027 में आएगी जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’, ACP यशवर्धन बनकर मचाएंगे धमाल; हर्षवर्धन राणे भी होंगे साथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

