Breaking News
Create your Account
MP News : पीड़िता ने जमानत पर छुटे दुष्कर्म आरोपी की चप्पलों से की पिटाई, घसीटकर ले गई थाने
MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी को बीच बाजार सबक सिखाया। भितरवार के करैरा तिराहे पर गुरुवार दोपहर पीड़िता ने आरोपी युवक धर्मवीर बंजारा को पकड़कर चप्पलों से जमकर पीटा और फिर उसे घसीटते हुए सीधे थाने ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने करीब छह महीने पहले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वह जेल भेजा गया था। हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता पर केस वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, वह फोन पर धमकियां भी दे रहा था।
घटना के दिन जब महिला बाजार पहुंची, तो आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां आ गया। आरोपी को सामने देखते ही पीड़िता का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सबके सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई, लेकिन महिला बिना डरे आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपी पर राजीनामा के लिए दबाव और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : ‘डियर वैभव, बहुत बढ़िया…’ राजस्थान की शानदार जीत के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
- 2. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 3. Indian Railways: बिलासपुर जोन की 14 रद्द ट्रेनें बहाल, कोरबा, बिलासपुर रायपुर आने वाले लोकल यात्रियों को राहत
- 4. Raipur City Crime: इनोवा में घूम-घूम कर सोने की चेन चुराने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के गहनों को बेचकर खरीदी थी कार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

